क्रांति दिवस पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा,भारत मां का गूंजा जयकारा…यहां देखें पूरी खबर
Nation news desk bihar
क्रांति दिवस के उपलक्ष्य मे झाझा मे भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा जिलाध्यक्ष अभय यादव की अध्यक्षता मे दुर्गामंदिर चौक से निकाला गया।जिसमे दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओ ने 75 फीट का तिरंगा अपने हाथो मे लेकर शहर का भ्रमण करते हुए जननायक कपूर्री चौक सोहजाना मे पहुॅचकर यात्रा को समाप्त किया।इस दौरान लोगो ने भारत मा के नाम के जयकारे भी लगाये।मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह,भाजयुमो जिलाप्रभारी अनितेश झा,जिलाउपाध्यक्ष नरेश यादव,महामंत्री आशीष झा,विकासचंद्र आर्य,पार्टी नगर अध्यक्ष सूरज सिंह,राजेश कुमार,विजय अग्रहरी,सत्यनारायण तुरी,भैयालाल माथुरी,संतोष झुनझुनवाला,हेमंत सिंह,सहित अन्य कई लोग उपस्थित हुये।मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के ही दिन 1942 मे अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की गयी थी।भारत को आजादी दिलाने के लिये छोटे बड़े कई आंदोलन किये गये।उसवक्त लोगो को बस एक जूनून था कि अंग्रेजो के जंजीरो मे जकड़े भारत को आजादी दिलाना है इसके लिये लोगो ने आज ही के दिन हुंकार भरा और उसका नाम अगस्त क्रांति दिया गया।आगे अन्य वक्ताओ ने कहा कि आजादी दिलाने मे कई वीर सपूत ने अपना बलिदान दिया जिसे आज भूलाया नही जा सकता है आज भारत आजादी का जश्न मना रहे है तो वैसे महापुरूषो को श्रेय जाता है जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।।