नवादा:पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर इनकी हुई जीत, हो गई घोषणा..यहां देखें
नवादा से विकाश कुमार की रिपोर्ट
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की नवादा इकाई की नई कमिटी की घोषणा संगठन के प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर जयराम कुमार यादव, मंत्री पद पर अमित राज, उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार व अनिल कुमार को विजयी घोषित किया गया।जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर नवल कुमार निराला, केंद्रीय सदस्य के पद पर नीरज मिश्र और अंकेक्षक के पद पर संजू कुमारी ने अपना कब्जा जमाया है। 408 मतों के बड़ी अंतराल से जयराम कुमार यादव अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में सफल हुए। जीत दर्ज होने के बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयराम कुमार यादव ने बताया कि जिस तरह से जिला पुलिस बल के जवानों ने हम पर भरोसा जताया है,मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करुंगा। अंत में उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बल के जवान धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट देकर हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

- Sponsored -
आपको बता दें कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयराम कुमार यादव को 654 मत, मंत्री अमित पासवान को 654, उपाध्यक्ष मनीष कुमार को 600 व अनिल कुमार को 691 मत प्राप्त हुआ है। वहीं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार को 623 मत, संयुक्त मंत्री नवल कुमार निराला को 662, केंद्रीय सदस्य नीरज मिश्र को 657 और अंकेक्षक संजू कुमारी को 715 मत हासिल की है। वहीं प्रतिद्वंद्वी पक्ष से सुबोध कुमार यादव को अध्यक्ष पर 246 मत, अमरेंद्र कुमार पासवान को सचिव पद पर 242, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार को 182 व मो. फिरोज 207 मत मिले। वहीं धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए 270, अरविंद कुमार को संयुक्त मंत्री पद पर 227, बिहारी कुमार को केंद्रीय सदस्य पद पर 242 और प्रियंका कुमारी को अंकेक्षक पद पर 191 वोट ही प्राप्त हो सका। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण यादव को मात्र 96 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार जयराम यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुबोध यादव को 408 मतों के अंतर से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है।