Nation News Live
आपकी आवाज़, आपके साथ

लखीसराय:गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,लाखों का फसल हुए बर्बाद….बड़ी खबर

NATION NEWS DESK

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

लखीसराय जिले के सदर प्रखंड के मोरमा पंचायत अंर्तगत मोरमा और खीरहो गांव तथा कछियाना पंचायत अंतर्गत तिलोखर और विक्रम गांवों में बाढ़ का पानी आ जाने से लाखों रुपए का फसल बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की बाढ़ के पानी आ जाने से फसल बर्बाद तो हुआ ही है,और जीना भी मुश्किल हो गया है।हमलोग के जीवन के साथ–साथ पशुओं का जीवन भी उथल–पुथल हो गया। घर मकान भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। जिसके कारण हम लोग अपना जीवन सड़क पर बिताने को मजबूर हैं। इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी सहायता नहीं मिला है। आपको बता दे कि बाढ़ के कहर से बिहार के किसानों को इस बार भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, वही सबे के मुखिया नीतीश कुमार लगातार हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं,सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार हमेशा कटिबद्ध है और हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।।ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सरकार के द्वारा किसानों को उचित मुआवजा मिल पाती है या नहीं।।दरसअल बाढ़ से प्रभावित किसानों की स्थिति बद से बद्तर हो गई है और किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।।

- Sponsored -

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -