जमुई:झाझा में शादी में शिरकत करने गए युवक का कुएं में मिला शव,इलाके में फैली सनसनी..देखें पूरी खबर
जमुई से राकेश कुमार की रिपोर्ट
जमुई के झाझा में घर से महज लगभग दस किलोमीटर दूर शादी के निमत्रंण मे शामिल होने गये एक युवक का 36 घंटा से लापता रहने के बाद बुधवार को उक्त युवक का शव चपोड़िया गांव मे एक कुएं से बरामद हुआ है जिसके बाद गांव मे चारो तरफ घटना को लेकर सनसनी का माहौल फैल गया।इधर लापता युवक के घर वालो को कुछ लोगो के द्वारा घटना की जानकारी दी गयी जिसके बाद घर वालो ने घटना स्थल पर पहुंचकर कुंअे मे पड़े शव की पहचान की।मृतक की पहचान गेणशाडीह निवासी मोदी लाल मूर्मू का पुत्र कृष्णा मुर्मू उम्र तकरीबन 26 साल के रूप मे हुई है।जिसके बाद मृतक के परिजनो ने थाना मे आकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार,एएसआई दिलीप चैधरी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुॅचकर शव को कुंअे से निकाल कर अपने कब्जे मे लेते हुये मामले की जाॅच मे जुटकर लोगो से पूछताछ किया।इधर मृतक के परिजन रामचंद्र मूर्मू ने बताया कि बीते छह सिंतबर को स्र्कापियो से चपोड़िया गांव मे निमत्रंण मे कृष्णा गये हुये था जिसके बाद वहाॅ पर कुछ लोगो से झगड़ा हुआ।वही सुबह स्कार्पियो से वह वापस नही आया तो खोजबीन करना शुरू किया गया लेकिन कुछ भी पता नही चल पा रहा था वही बुधवार को चपोड़िया गांव के कुछ लोगो के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि एक युवक का शव कुंअे मे पड़ा हुआ है जिसके बाद उक्त स्थल पर पहुॅचकर देखा तो वह शव कृष्णा का था।
सोनेलाल हेम्ब्रम ने बताया कि रंजीत मूर्मू,अशोक मूर्म के साथ शादी मे डीजे बज रहा था जिसके बाद डांस करने को लेकर कृष्णा के साथ उक्त दोनो लड़को ने हाथाबाई करते हुये झगड़ा किया।झगड़ा के कुछ देर के बाद अचानक कृष्णा गायब हो गया जिसके बाद काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ भी पता नही चला।बता दें कि मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है।वही घटना के बाद परिजनो सहित पूरे गांव मे मातम पसरा हुआ है।वही ग्रामीणो ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुये घटना मे शामिल लोगो को गिरफ्तार किये जाने की मांग किया।