Nation News Live
आपकी आवाज़, आपके साथ

झाझा:फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने लगाया इस्तेहार

जमुई से कुमार हर्ष की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

झाझा में कई मामले में फरार चल रहे पांच अभियुक्त के घर पर झाझा पुलिस ने आज इश्तेहार चिपकाते हुये न्यायलय में आत्मसम्पर्ण करने के लिये कहा।शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजेश शरण,एसआई विजय कुमार,शंकरदयाल राव,निशा कुमारी,सुबोध कुमार,एएसआई दिलीप चैधरी दलबल के साथ थानाक्षेत्र के बेलाटांड गांव पहुॅचकर कांड संख्या 347/19 में नामजद अभियुक्त रोहन यादव,मोहन यादव,कारू यादव,पिंटू यादव,मंटू यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने अभियुक्त के घर वालों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द फरार नामजद को न्यायलय में आत्मसम्पर्ण करवाया जाये।थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि कोई भी ग्रामीण अगर नामजद अभियुक्त की मदद करते हैं तो वैसे लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर फरार नामजद अभियुक्त न्यायलय में आत्मसम्पर्ण नही करते है तो न्यायलय के आदेश पर अभियुक्त के घर की कुर्की होगी।बताते चले कि 24 अप्रैल 2019 को अरबिंद यादव के घर पर नामजद अभियुक्त के द्वारा आग लगा दिया गया था। जिसमें कुल 11 लोग नामजद थे जिसमें 6 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है बाकि बचे 5 अभियुक्त अब भी फरार चल रहे है।

- Sponsored -

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -