Nation News Live
आपकी आवाज़, आपके साथ

चित्रगुप्त मंदिर का भूमिपूजन संपन्न,पूर्व IAS,थानाध्यक्ष व पूर्व चेयरमेन भी हुए शामिल…

जमुई से कुमार हर्ष की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

झाझा नगर स्थित सोहजाना वार्ड संख्या 3 मे श्री चित्रांश एकता मंच की ओर से श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन एवं वास्तुपूजन किया गया।जिसका विधिवत उदघाटन सेवानिवृत आईएएस विनोद सिन्हा,थानाध्यक्ष राजेश शरण,नपं के पूर्व चैयरमेन संजय सिन्हा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।वही पंडितो ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर निर्माण को लेकर पूजा अर्चना किया।इस दौरान श्री चित्रांश एकता मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा,सचिव नीरज अम्बष्ठ,महासचिव बबलू सिन्हा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।मौके पर उदघाटनकर्ता पूर्व आईएएस ने कहा कि यह शहर के लिये बड़ी गौरव की बात है कि यहाॅ पर चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा किया जायेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि मंदिर के निर्माण से इस क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रखंड के कायस्थ परिवार के लोग लाभन्वित होगे।उन्होने आगे कहा कि मंदिर के निर्माण से ही धर्म की रक्षा और राष्ट्र का उत्थान होता है।पूर्व नपं चैयरमेन ने कहा प्रखंड सहित पूरे जिला मे कायस्थ परिवार के लिये मंदिर के निर्माण कार्य होने से हर्ष का माहौल है ।देश का कायस्थ समाज बिना भेदभाव के समाज मे कई ऐसे कार्य करते है जो कायस्थ समाज के लिये अनूठा होता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -