झाझा से बड़ी खबर सामने आ रही है।बता दें की चार धाम की यात्रा कर घर लौट रहे कांवरियों से भरी बस बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।और लोगों की जान बाल बाल बच गई हालांकि कई लोगों की स्थिति अब भी गंभीर है।दरअसल,मंगलवार की सुबह 5 बजे थानाध्यक्ष राजेश शरण को सूचना मिली कि एनएच- 333 झाझा एकडारा मोड़ के समीप कांवरियो से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई है। लगभग 40 महिला और पुरुष कांवरिया घायल हो गए।जिसके बाद थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं डायल 112 की दोनों वाहन,एंबुलेंस एवम थाना की वाहन से घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल में भेजा गया।हालांकि तीन कांवरियों की स्थिति गंभीर है।तीनों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।यह घटना ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण घटित हुई है।इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया।बता दें कि सभी कांवरिया छपरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो देवघर से घर वापसी की ओर लौट रहे थे।थानाध्यक्ष की तत्परता और स्थानीय लोगों की पहल से सभी कांवरियों को त्वरित इलाज हेतु ससमय अस्पताल भेजा गया।